राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना डोंगरगढ़ के बागरेकसा सेक्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत चारभाठा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मातृ संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर योजनाओं से प्राप्त राशि का बेहतर उपयोग करने वाली महिलाओं सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत ग्रामीणों को मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देकर पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र परिसर में मुनगा का पौधा लगाया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को न्योता भोज अंतर्गत खीर-पूड़ी परोसी गई। पौष्टिक थाली एवं रंगोली के माध्यम से पोषण और स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़, फुगड़ी, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ ही एचआईवी जागरूकता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच अनीता अहीरवाल, उपसरपंच वीना बाई, पंचायत सचिव, पंचगण, पर्यवेक्षक अहिल्या तुला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, गर्भवती एवं शिशुवती माताएं तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...