सेवा संकल्प अभियान : आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलस सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Posted On:- 2026-10-09




राजनांदगांव (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव विकासखंड ग्राम पनेका के आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के संबंध में जानकारी दी गई और बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता किया गया। 

कार्यक्रम में एचआईवी एवं एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक रहने और इसके बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया। किशोरी बालिकाओं को एनीमिया व खून की कमी से बचने के लिए खान-पान और सही पोषण की जानकारी दी गई। दैनिक जीवन में स्वच्छता और साफ- सफाई का महत्व बताया गया।

हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान अंतर्गत मुनगा के औषधीय गुणों और इसके पोषण मूल्य की जानकारी दी गई। इस दौरान मुनगा पौधे का रोपण किया गया तथा ग्रामीणों से अपने घरों में मुनगा के पौधे का रोपण करने की अपील की गई। ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूती से पहुंचाने के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए पोषण शपथ ली। इस अवसर पर जनपद सदस्य पुष्पा उइके, पुष्पा गायकवाड़, सरपंच चिराग सवाई, पर्यवेक्षक विजया शर्मा सहित पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, मितानित, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्कूल बालिकाएं उपस्थित थी।



Related News
thumb

जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन ज...

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी 'कृषक उन्नति योजना' का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) ...


thumb

एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सु...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...


thumb

ऑफलाइन जारी नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडलेपार पोर्टल से भेजना...

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...


thumb

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें ...

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...


thumb

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी 163 उपार्जन केंद्रों में ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...


thumb

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जन...

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...