कोण्डागांव (वीएनएस)। शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान एवं जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 07 अक्टूबर 2026, बुधवार को ग्राम पंचायत शामपुर, विकासखंड माकड़ी में किया गया। कलेक्टर कोण्डागांव के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमकेश्वरी मार्कण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाया गया।
शिविर में आयुष विभाग की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। इस दौरान कुल 138 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सभी पात्र मरीजों को निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्यवर्धक आयुष काढ़े के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए 151 लोगों को काढ़ा वितरित किया गया।
महिलाओं और बच्चों ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। स्वास्थ्य परीक्षण कराने वाले कुल 138 लोगों में 61 महिलाएं, 50 पुरुष, 15 बालक एवं 12 बालिकाएं शामिल रहे। आयुष विभाग की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आयुष चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
अधिकारियों की रही मौजूदगी
शिविर के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्रभान वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क औषधियां उपलब्ध होने से लोगों को काफी सुविधा मिली।
शिविर के सफल आयोजन एवं संचालन में डॉ. नरेन्द्र कुमार साहू (शिविर प्रभारी), डॉ. मुँगाबती सिदार (आयुर्वेद चिकित्सक), काजल (MPW), विजय लाल नेताम (औषधालय सेवक) एवं कपूर लाल नेताम (PTS) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सेवा सेतु अभियान के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यह पहल शासन की ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को साकार करती नजर आई।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...
विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।