जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के तहसील नवागढ़ ग्राम सेमरा निवासी धीरेंद्र कुमार रत्नाकर के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। इससे उनके परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।
रत्नाकर का परिवार पहले मिट्टी और छप्पर से बने कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर के भीतर पानी आने से परिवार को परेशानी होती थी और खराब मौसम में घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना मुश्किल था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से अब परिवार को इन कठिनाइयों से राहत मिली है।
पक्का आवास रत्नाकर के परिवार के लिए केवल रहने का स्थान नहीं, बल्कि सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार बना है। अब परिवार सुरक्षित घर में सुकून से रह रहा है। आवास मिलने पर धीरेंद्र कुमार रत्नाकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।
विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...