प्रधानमंत्री आवास योजना से भूपेंद्र कुमार भारद्वाज का पक्के घर का सपना हुआ साकार

Posted On:- 2026-10-09




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के विकासखंड नवागढ़ के ग्राम सलखन निवासी भूपेंद्र कुमार भारद्वाज के परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की नई सौगात लेकर आई है। वर्षों से कच्चे मकान में रहने के कारण बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों और परिवार की सुरक्षा की चिंता अब दूर हो गई है। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सेमरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में उन्हें नवनिर्मित पक्के आवास की चाबी सौंपी गई, जिससे उनका अपने घर का सपना साकार हुआ।

भारद्वाज का परिवार पहले मिट्टी और छप्पर से बने मकान में रहते थे। आर्थिक परिस्थितियों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिला, जिससे परिवार को इन परेशानियों से राहत मिली है।

पक्का आवास मिलने से अब भारद्वाज का परिवार सुरक्षित वातावरण में सुकून के साथ जीवन बिता रहा है। उनके लिए यह मकान केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद है। इस सहयोग के लिए भूपेंद्र कुमार भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News

thumb

ममता शर्मा बनीं रोजगार सृजन की मिसाल, ईवी वर्कशॉप स्थापित कर 7 लोगो...

आत्मनिर्भर बनने के संकल्प और शासन की योजना से मिले सहयोग ने अम्बिकापुर की ममता शर्मा को एक सफल उद्यमी के रूप में आगे बढ़ने का अवसर दिया है।


thumb

कलेक्टर ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के जीर्णोद्धार कार्यों का क...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचकर जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव उपस्थित थे। कल...


thumb

सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए ...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सूरज की किरणें अब घरों को रोशन करने के साथ परिवारों को बिजली बिल के खर्च से भी मुक्ति दिला रही हैं।


thumb

मतदाता जागरूकता शिविर में एसडीएम महाराणा ने विद्यार्थियों को मतदाता...

विशेष अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


thumb

चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को वन्यजीव संरक्ष...

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत निर्धारित थीम “जुड़े आवास-वन्यजीवन का विकास” के तहत वनमंडलाधिकारी मयंक पांडे के निर्देश पर वन परिक्षेत्र गरियाब...