मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर राजनीतिक दलों की आवश्यक बैठक आयोजित

Posted On:- 2026-10-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, छूटे हुए पात्र नागरिकों के पुनर्सत्यापन तथा नए, युवा मतदाताओं के पंजीकरण हेतु ’’विशेष अभियान’’ संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को सूची में प्रविष्ट होने से रोकना है। अभियान के सुचारू संचालन और पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, बहुजन समाज पार्टी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और आम आदमी पार्टी) के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। यह बैठक 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01 बजे संयुक्त जिला कार्यालय, दंतेवाड़ा के भू-तल स्थित सभागार में आयोजित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित सर्वदलीय प्रतिनिधियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश जारी किए थे।



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...