रैयमती के परिवार को मिली बेहतर सुविधा और सुरक्षित आवास

Posted On:- 2026-10-10




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए खुशहाली और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीमती रैयमती को पक्का मकान मिलने से उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।

रैयमती की बेटी कहती है कि पहले कच्चे मकान में रहने के कारण परिवार को मौसम के बदलाव के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में घर की सुरक्षा और परिवार की सुविधा को लेकर चिंता बनी रहती थी। पक्का मकान मिलने से अब परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिली है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की सुविधा मिलने से श्रीमती रैयमती के परिवार में खुशी का माहौल है। अब उनका परिवार सुरक्षित छत के नीचे सुकून से जीवन व्यतीत कर रहा है। पक्का मकान उनके लिए केवल एक आवास नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद है।

श्रीमती रैयमती के जीवन में आया यह बदलाव शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सार्थकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के साथ ही उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती रैयमती का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और उनका परिवार अब सुरक्षित आवास में खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है।



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...