निदान शिविर से मेनका की जिंदगी में लौटी सुनने की उम्मीद, अब पढ़ाई की राह होगी आसान

Posted On:- 2026-10-13




कान की मशीन मिलने से मिली राहत, जिला प्रशासन और महावीर सेवा संस्थान के प्रति जताया आभार

धमतरी (वीएनएस)।  सुनने में परेशानी किसी की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी को कितना प्रभावित कर सकती है, इसका अनुभव मेनका विश्वकर्मा लंबे समय से कर रही थीं। सुनने में कठिनाई के कारण उन्हें पढ़ाई करने में भी परेशानी होती थी, लेकिन निदान शिविर में कान की मशीन मिलने से अब उनकी मुश्किलें कम होने की उम्मीद जगी है।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित निदान शिविर में पहुंचीं मेनका विश्वकर्मा ने अपना पंजीयन कराया और आवश्यक सहायता प्राप्त की। कान की मशीन मिलने से अब उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ दैनिक कार्यों को करने में भी सहूलियत मिलेगी। इससे उनकी दिनचर्या आसान होने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

मेनका ने बताया कि सुनाई नहीं देने के कारण उन्हें पढ़ाई के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब कान की मशीन मिलने से वे पहले की तुलना में बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकेंगी और अपने अन्य कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगी।

मेनका के लिए यह सहायता केवल एक उपकरण मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर ढंग से पढ़ने, समझने और सामान्य जीवन में सक्रिय भागीदारी निभाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस सहयोग के लिए जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और महावीर सेवा संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया।

निदान शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों और जरूरतमंदों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। मेनका की कहानी इस बात का उदाहरण है कि समय पर मिली सहायता किसी के जीवन को अधिक सहज और संभावनाओं से भरपूर बना सकती है। 



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...