सीईओ ने ली समय-सीमा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की

Posted On:- 2026-10-13




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित डंकनी सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा के लंबित मामलों के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आगामी 15 से 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष दिव्यांग शिविरों की तैयारियों पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ भार्गव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों की जरूरतों और सहूलियत के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि विभागीय समन्वय के जरिए अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए श्बस्तर ओलंपिकश् के पंजीयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और सभी पात्र प्रतिभागियों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के क्रम में सीईओ ने श्बस्तर मुन्ने योजनाश् सहित विभिन्न विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही 17 अक्टूबर को आयोजित होने वाली समान नागरिक संहिता संबंधी बैठक की रूपरेखा और प्रारंभिक तैयारियों पर भी अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया।

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा कर अद्यतन प्रगति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक कार्यों में गति और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पारस पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर भरतराम ध्रुव सहित जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।




Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...