सर्दियों में बढ़ गई है बालों में रूसी की समस्या तो आजमाएं ये उपाय...

Posted On:- 2026-10-14




अगर आप अपने बालों की ग्रोथ तेजी से होते हुए देखना चाहती हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल, इनमें विटामिन बी और सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए आवश्यक हैं। जब आप इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करती हैं, तो ना केवल हेयर ग्रोथ तेजी से होती है, बल्कि बालों के झडऩे की समस्या भी काफी हद तक कम होती है।

अक्सर यह देखने में आता है कि ठंड के दिनों में रूसी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबायल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रूसी और स्कैल्प की अन्य समस्याओं को काफी हद तक दूर करने में मदद कर सकते हैं।

जब आप अमरूद की पत्तियों को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करते हैं तो इसका सीधा असर आपके बालों के टेक्सचर पर भी पड़ता है। इसमें कुछ ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को अधिक स्मूथ और शाइनी बनाते हैं। जिसके कारण हेयर टेक्सचर बेहतर होता है।

अमरूद की पत्तियों में मौजूद नेचुरल ऑयल बालों के लिए एक कंडीशनर की तरह काम करता है। इसलिए, इसकी पत्तियों का हेयर मास्क रूखे व कर्ली हेयर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपको अपने बालों को मैनेज करना आसान हो जाता है। साथ ही साथ, बाल अधिक सॉफ्ट व सिल्की नजर आते हैं।



Related News
thumb

क्या वजन कम करने से आर्थराइटिस का खतरा कम हो सकता है?

अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक है और उसे घुटनों में दर्द या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है, तो 5 से 10 प्रतिशत तक वजन कम करना फायदेमंद हो सकता है। इस...



thumb

सुबह उठते ही होती है पैर के तलवे में तेज दर्द? तो जान लें किस बीमार...

एड़ी की हड्डी के पास अतिरिक्त हड्डी का उभार, जिसे हील स्पर कहते हैं, कुछ लोगों में दर्द का कारण हो सकता है। हालांकि, हील स्पर होने का मतलब यह नहीं ...


thumb

लूज मोशन होने पर क्या खाना है फायदेमंद? डॉक्टर ने बताए डाइट में शाम...

लूज मोशन यानी दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे बॉडी में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इस दौरान खानपान का बेहद खास ख्याल रख...


thumb

यूरिक एसिड की समस्या कम करता है केला

केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है...