आमतौर पर लोग विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए नींबू का सेवन करते हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई खाद्य पदार्थ विटामिन C से भरपूर होते हैं। डॉक्टर ने ऐसे ही तीन फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी है, ताकि शरीर को जरूरी पोषण मिल सके।
विटामिन C शरीर को स्वस्थ रखने, इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और त्वचा की सेहत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर जब भी विटामिन C की बात आती है, तो सबसे पहले नींबू का ख्याल आता है। लेकिन इनके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिनमें भरपूर मात्रा में यह जरूरी पोषक तत्व पाया जाता है। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉक्टर बिमल छाजेर ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि डाइट में विटामिन C शामिल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे तीन चीजें और इन्हें खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं।
इन तीनों चीजों में होता है बहुत ज़्यादा विटामिन सी
सी बकथॉर्न: सी बकथॉर्न नारंगी फल के रूप में जाना जाता है इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि सौ ग्राम सी बकथॉर्न में लगभग 200 मिलीग्राम से 900 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन E, कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनोइड भी पाए जाते हैं। आप इसका सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं।
आंवला: जब भी बात विटामिन सी की आए तो आंवले का नाम सबसे पहले आता है। 100 ग्राम ताजे आंवले में लगभग 470 से 600 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। वहीं, आंवले में संतरे की तुलना में लगभग 10 से 20 गुना अधिक विटामिन C होता है। साथ ही इसमें पोलीफिनोल्स भी पाया जाता है। आप इसका सेवन, जूस के रूप में कर सकते हैं।
संतरा: 100 ग्राम संतरा में लगभग आपको 50 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। हालांकि, इसमें आंवला से कम विटामिन सी पाया जाता है।लेकिन अच्छी बता यह है कि आप संतरे का सेवन आसानी से कर सकते हैं जबकि आप आंवला नहीं खा सकते हैं।
विटामिन सी की कमी कैसे होगी पूरी?
अगर आप एक दिन में दो संतरा और एक आंवला खाते हैं तो एक दिन के विटामिन सी की मात्रा पूरी हो सकती है। इन दोनों को मिलाकर आपके शरीर को लगभग 400 मिलीग्राम या उससे अधिक विटामिन सी प्राप्त होता है, जो आपकी पूरे दिन की जरूरत को आसानी से पूरा कर देता है।
अगर किसी व्यक्ति का वजन अधिक है और उसे घुटनों में दर्द या ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या है, तो 5 से 10 प्रतिशत तक वजन कम करना फायदेमंद हो सकता है। इस...
एड़ी की हड्डी के पास अतिरिक्त हड्डी का उभार, जिसे हील स्पर कहते हैं, कुछ लोगों में दर्द का कारण हो सकता है। हालांकि, हील स्पर होने का मतलब यह नहीं ...
लूज मोशन यानी दस्त होने पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इससे बॉडी में कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। इस दौरान खानपान का बेहद खास ख्याल रख...
अक्सर यह देखने में आता है कि ठंड के दिनों में रूसी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में अमरूद की पत्तियों का इस्तेमाल करने से यकीनन आपको लाभ मिल सकता है।...
केले में थोड़ी मात्रा में प्यूरीन होता है। जिस फूड में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट स्रोतों की कमी होती है वह आपके कीटोन यौगिकों के स्तर को बढ़ा सकता है...