लक्ष्मीनारायण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
रायपुर (वीएनएस)। नौकरी की तलाश करने के बजाय खुद का कारोबार शुरू करने का संकल्प सक्ती जिले के ग्राम सकरेलीकला निवासी 29 वर्षीय लक्ष्मीनारायण साहू के लिए सफलता की राह बन गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ लेकर उन्होंने फर्नीचर निर्माण उद्योग स्थापित किया और आज अपने उद्यम के माध्यम से परिवार को आर्थिक संबल दे रहे हैं। उनकी यह पहल क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार की प्रेरणा बन रही है।
स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक संसाधनों की जरूरत थी। ऐसे में उद्योग विभाग के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उनके सपने को साकार करने में मदद की। योजना के तहत उनके व्यवसाय के लिए 9 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। इसके साथ शासन से 3 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान भी मिला। इस वित्तीय सहायता से वे अपना फर्नीचर निर्माण उद्योग स्थापित कर सके।
लक्ष्मीनारायण ने मेहनत, लगन और गुणवत्ता पर ध्यान देकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाया। उनका प्रयास इस बात का सबूत है कि उचित मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता से युवा नौकरी खोजने वाले ही नहीं, बल्कि स्वयं रोजगार सृजित करने वाले उद्यमी भी बन सकते हैं। उद्यमी बनने के लिए मिली मदद के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।
आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...
महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम औ...
रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...
बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...