महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर

Posted On:- 2026-10-14




स्व-सहायता समूहों को मिलेगा गतिविधियों के संचालन के लिए साझा मंच

गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदन

रायपुर (वीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम पंचायत गोबरा में महतारी सदन भवन का निर्माण पूरा हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस भवन का निर्माण 30 लाख रुपये की लागत से कराया गया है। यह केंद्र महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और आजीविका गतिविधियों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा।

महतारी सदन में महिलाओं की बैठक और प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल बनाया गया है। इसके अलावा दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, स्टोर रूम और सामुदायिक शौचालय की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। भवन का उपयोग विभिन्न सामुदायिक, प्रशिक्षण और आवासीय गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

इस केंद्र में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के साथ कृषि सखी, बैंक सखी और स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। यहां स्वास्थ्य शिविर, पोषण संबंधी कार्यक्रम और आजीविका गतिविधियों से जुड़े आयोजन भी किए जा सकेंगे। महिलाएं अपनी कार्ययोजनाएं तैयार करने के साथ स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी सदन योजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी बढ़ाना है। गोबरा में तैयार यह भवन महिलाओं को अपनी क्षमताएं विकसित करने, रोजगार के अवसर तलाशने और गांव के विकास में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता से सपने को मिला पंख

आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है। श्रम ...


thumb

नौकरी की तलाश के बजाय शुरू किया फर्नीचर उद्योग

स्नातक तक शिक्षा प्राप्त लक्ष्मीनारायण, रूपलाल साहू के पुत्र हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए उन्हें आर्थिक सं...


thumb

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसान

रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के...


thumb

किसानों ने श्रमदान से की लारिपारा व्यपवर्तन नहर की सफाई

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तखतपुर विकासखंड के ग्राम खरगहनी एवं खरगहना के किसानों ने सामूहिक श्रमदान कर लारिपारा व्यपवर्तन योजना की मुख्य नहर की ...


thumb

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र की दीनदयाल कॉलोनी के निवासियों ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या को लेकर शिकायत की है। ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार...