छत्तीसगढ़ में बसों का सफर हुआ महंगा! सरकार ने जारी की नई किराया दरें

Posted On:- 2026-10-14




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों से सफर करने वालों को अब ज्यादा किराया देना होगा। राज्य सरकार ने साधारण, डीलक्स, स्लीपर और वातानुकूलित सुपर लग्जरी बसों के लिए नई किराया दरें निर्धारित कर दी हैं। परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, नई दरें राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू होंगी। साधारण बस में पहले 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये और इसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 1.75 रुपये किराया तय किया गया है।

साधारण और डीलक्स बसों का नया किराया
नई दरों के अनुसार अलग-अलग बस सेवाओं के लिए किराया इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

साधारण बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, इसके बाद 1.75 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर।

साधारण रात्रिकालीन बस: सामान्य साधारण बस के किराये से 10 प्रतिशत अधिक।

डीलक्स बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 2.20 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर।

डीलक्स रात्रिकालीन बस: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 2.20 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर।

एसी और स्लीपर बसों के लिए अलग दरें
वातानुकूलित और शयनयान बसों के लिए भी किराये की नई दरें निर्धारित की गई हैं।

डीलक्स नॉन-एसी स्लीपर और सेमी-स्लीपर: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर।

डीलक्स एसी स्लीपर और सेमी-स्लीपर: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर।

वोल्वो, स्कैनिया और मर्सिडीज जैसी सुपर लग्जरी एसी बसें: पहले 5 किलोमीटर के लिए 12 रुपये, इसके बाद 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर।

सुपर लग्जरी एसी सेमी-स्लीपर: सीट के लिए 3 रुपये प्रति किलोमीटर।

सुपर लग्जरी एसी स्लीपर: बर्थ के लिए 3.30 रुपये प्रति किलोमीटर।

रात में चलने वाली बसों के लिए ये हैं शर्तें
अधिसूचना के अनुसार, साधारण रात्रिकालीन बस सेवा में सामान्य किराये से 10 प्रतिशत अधिक किराया लिया जाएगा। रात्रिकालीन सेवा से आशय ऐसी बस सेवा से है, जो सामान्यतः सूर्यास्त से सूर्योदय के बीच संचालित होती है और जिसकी एक ओर की दूरी 200 किलोमीटर से अधिक होती है।

रात्रिकालीन, वातानुकूलित, शयनयान या अर्द्ध-शयनयान श्रेणी का लाभ तभी मिलेगा, जब संबंधित सेवा का उल्लेख बस के पंजीकरण प्रमाणपत्र और परमिट में हो।

किराये की गणना में राउंडिंग का नियम
नई दरों के तहत किराये की गणना के बाद 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में बदला जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि छोड़ दी जाएगी।

सरकार ने अधिसूचना में कुछ विशेष श्रेणियों के यात्रियों के लिए किराये में छूट का भी प्रावधान किया है। इसमें नेत्रहीन व्यक्ति, मानसिक रूप से मंदबुद्धि व्यक्ति, दोनों पैरों से चलने में असमर्थ दिव्यांग व्यक्ति, 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और एचआईवी/एड्स से पीड़ित व्यक्ति शामिल हैं। इन श्रेणियों के लिए छूट लागू होने की शर्तें अधिसूचना के अनुसार निर्धारित होंगी।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय कार्टून फेस्टिवल-2026 में हुए शामिल, कार्टून वॉच पत...

कार्टून केवल हास्य और मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और समाज का सशक्त दर्पण है। यह गंभीर विषयों, सामाजिक परिस्थितियों और विसंगतियों को हास्...


thumb

दुर्ग के ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगी सीसी रोड, मंत्री यादव ने किया भू...

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15, ट्रांसपोर्ट नगर में 105.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ...


thumb

देश के 14 चयनित प्रस्तावों में शामिल हुआ 'सुकमा कनेक्ट 2.0’

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों तक शासन की योजनाओं और नागरिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।


thumb

सुधा ओपन स्कूल में हाथ धुलाई दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को ...

श्विक हाथ धुलाई दिवस की पूर्व संध्या पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 14 अक्टूबर को अमसेनी स्थित सुधा ओपन स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।


thumb

विजय शर्मा की उपस्थिति में छात्रों ने रखी विकास कार्यों की नींव

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उच्च शिक्षा के लिए अधोसंरचना मजबूत करने की दिशा में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय ...


thumb

मां ने ही 1.80 लाख रुपये में बेच दिया बच्चा!

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने अपने बच्चे को बिचौलिये के माध्यम