कबीरधाम (वीएनएस)। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन के शुरू होने से अनुविभागीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन को बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में शासकीय सेवाओं की व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और आम नागरिकों को बेहतर शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्व संबंधी मामले सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए इनके निराकरण में समयबद्धता और पारदर्शिता बेहद जरूरी है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अधिकारियों - कर्मचारियों से कहा कि वे स्वयं को जनता का सेवक मानकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनके काम समय पर पूरे हों। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के मैदानी कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो।
उप मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम सूतियापाठ स्थित मां हिंगलाज माता मंदिर के जीर्णोद्धार और ग्राम मोतिमपुर से मंदिर तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और धार्मिक स्थल का विकास होगा। उन्होंने बताया कि कवर्धा में बिलासपुर रोड और रायपुर रोड से शहर के भीतर प्रवेश करने वाले मार्गों पर 54 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही माता विंध्यवासिनी मंदिर और बूढ़ा महादेव मंदिर के विकास पर भी काम किया जा रहा है। महामाया मंदिर चौक से समनापुर तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्यों से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दुल्लापुर गांव में पंच सत्रुघन नारंग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिला। मृतक के गले और शरीर के कुछ हिस्सों प...
चिखली गांव के तीन किसान भाइयों की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में दुर्ग न्यायालय ने चौहान हाउसिंग कंपनी के अजय चौहान का दावा खारिज कर दिया है।
सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बा...
विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,भक्ति और आराधना का क्रम जारी है। बुधवा
गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है।