मुख्य सचिव ने की पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की समीक्षा

Posted On:- 2026-10-15




आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश

रायपुर (वीएनएस)। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 और 1.0 के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जो हितग्राही अपने आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जाए।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0: बैठक में लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) घटक के तहत चल रही आवास निर्माण परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही, भागीदारी में किफायती आवास (AHP) घटक के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण स्थल में परिवर्तन के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0
इस योजना के तहत लाभार्थी आधारित आवास निर्माण घटक के अंतर्गत पूर्व स्वीकृत परियोजनाओं की कटौती के बाद संशोधित परियोजनाओं की स्वीकृति के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। नगरीय प्रशासन विभाग के विभिन्न अन्य प्रस्तावों को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत कुल 2,43,087 मकान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 25, हजार 411 आवास पूरी तरह से पूर्ण हो चुके हैं। 17 हजार 368 आवासों का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं, बीएलसी घटक के अंतर्गत स्वीकृत 2 लाख 6 हजार 118 मकानों में से 1 लाख 96 हजार 144 मकान पूर्ण हो चुके हैं और 9 हजार 666 आवासों का निर्माण विभिन्न चरणों में जारी है।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (राज्य शहरी विकास अभिकरण) सुमित अग्रवाल सहित ऊर्जा, वित्त, आवास एवं पर्यावरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर तथा ग्राम निवेश, हाउसिंग बोर्ड, हुडको और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

नाले के पास संदिग्ध हालत में मिला गांव के पंच का शव, हत्या की आशंका...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दुल्लापुर गांव में पंच सत्रुघन नारंग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले के पास मिला। मृतक के गले और शरीर के कुछ हिस्सों प...


thumb

जमीन विवाद में चौहान हाउसिंग का दावा खारिज, चिखली के 3 किसानों को राहत

चिखली गांव के तीन किसान भाइयों की करीब आठ एकड़ जमीन से जुड़े विवाद में दुर्ग न्यायालय ने चौहान हाउसिंग कंपनी के अजय चौहान का दावा खारिज कर दिया है।


thumb

आकाशगंगा में अतिक्रमण पर निगम सख्त, मार्किंग से व्यापारियों में खलबली

सुपेला स्थित आकाशगंगा व्यावसायिक परिसर में दुकानों के सामने बने बरामदों पर अवैध कब्जों को लेकर नगर निगम भिलाई ने एक बार फिर कार्रवाई की पहल की है


thumb

त्योहारों से पहले सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने की व्याप...

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सराफा बाजार में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को बा...


thumb

लोभ से बचने आवश्यकता और अनावश्यकता के बीच का समझें अंतर : मुनि संवे...

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में चल रहे सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,भक्ति और आराधना का क्रम जारी है। बुधवा