बिराजो के घुटनों में दर्द की दवा बनी महतारी वंदन योजना

Posted On:- 2026-10-15




कोरिया (वीएनएस)। एक छोटी सी मदद जरूरतमंद के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं बिराजो देवी। अपने उम्र के कारण घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाली बिराजों को महतारी वंदन की राशि ने अपने इलाज का संबल दे दिया है। कोरिया जिले के ग्राम पंचायत खरवत के आश्रित ग्राम मांझापारा में रहने वाली बिराजो के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव की महतारी वंदन योजना एक जबरदस्त मदद साबित हो रही है।

बढ़ती उम्र में अपने घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाली बिराजो देवी के लिए हर समय इलाज में लगने वाला खर्च उनके लिए एक कठिन चुनौती था। जब कभी घर वाले दिखला कर दवा ला देते तब तक ठीक था लेकिन जब वह दवा नहीं लाते तब बिराजो को अपना दर्द खुद सहना पड़ता। ऐसे कठिन समय में महतारी वंदन से मिलने वाली रकम ने बिराजों के दर्द का इलाज कर दिया हैं

अब वह अपने घुटनों के इलाज में होने वाले खर्च के लिए किसी पर आश्रित नहीं है। मुस्कुराते हुए उनहोने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देकर कहा कि उनके घुटनों की दवाई का इंतजाम हो गया है और वह किसी पर आश्रित नहीं हैं।



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...