महतारी वंदन की राशि से बच्ची का भविष्य सुधार रही हैं ज्योति

Posted On:- 2026-10-15




कोरिया (वीएनएस)। एक छोटी सी मदद आने वाले भविष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है इसका जीवंत उदाहरण हैं एक सफल गृहिणी ज्योति। कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर से लगे ग्राम पंचायत खरवत के मांझापारा में रहने वाली ज्योति एक किसान परिवार में रहती हैं। उनके दो बच्चे हैं उनमें से एक विद्यालय में अध्ययनरत हैं।

आज से कुछ समय पहले तक उन्हे अपनी बच्चे की फीस और छोटी मोटी जरूरत जैसे कापी पेन आदि के लिए खर्च करने पर बहुत विचार करना पड़ता था। उन्हे हर समय अपने पति या परिवार से पैसों के लिए कहने में बेहद संकोच होता था। अतिरिक्त आय का कोई साधन ना होने से ज्योति को इस राशि के लिए अपने पति या फिर परिवार के अन्य सदस्यों से रकम लेनी पड़ती थी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई महतारी वंदन योजना ने ज्योति की मुख्य समस्या का ही निराकरण कर दिया है। अब वह कभी भी बच्चों की जरूरतों के अनुसार अपने खाते में जमा राशि खर्च करती हैं। ऐसा करते हुए ज्योति अब अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति निश्चिंत हो गई हैं।



Related News
thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ स...

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनला...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण विकास को गति, आजीविका ...

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...


thumb

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद को मिलेगा 45 हजार रुपये का लाभ, ती...

शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसान...


thumb

प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


thumb

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को

जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शासकीय पी.जी कॉलेज के ऑडि...