विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ निपटारा

Posted On:- 2026-10-16




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, कोष, लेखा एवं पेंशन, अम्बिकापुर संभाग सरगुजा के निर्देश पर यह शिविर विगत दिवस 14 अक्टूबर 2026 को सुबह  10:30 बजे, सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जशपुर में आयोजित किया गया।

शिविर में जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा अपने कार्यालय के लंबित प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिनकी संभागीय अधिकारियों द्वारा गहन जांच कर मौके पर ही निराकरण किया गया। शिविर में कुल 81 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें वेतन निर्धारण के 69 प्रकरण एवं पेंशन के 12 प्रकरण शामिल हैं।

शिविर के सुचारू संचालन के लिए संभागीय कार्यालय से उप संचालक अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक प्रताप टोप्पो, संजय कुमार धीवर, गुलाम दस्तगीर, मंगेश कुमार सोनी, जयसिंह शांडिल्य, सुरेश कुमार पैकरा एवं सोमारू राम उपस्थित थे।

जिला कोषालय अधिकारी चंद्रकांत ने बताया कि यह शिविर सेवानिवृत्त होने वाले एवं सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों, जिनके पेंशन एवं वेतन निर्धारण प्रकरण लंबे समय से लंबित थे, उनके लिए राहत भरा साबित हुआ। शिविर में जिला कोषालय जशपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किय...


thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...