सीईओ अभिषेक ने ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-16




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी भवन, स्व-सहायता समूह भवन, स्टॉपडेम मरम्मत, नहर सफाई और सीसी रोड निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। 

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार मूल्यांकन करने और आवश्यकतानुसार देय राशि में कटौती करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सारूडिह और कोमड़ो में निर्माण कार्यों का निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत सारूडिह में निर्माणाधीन दो आंगनबाड़ी भवनों का जायजा लिया गया। यहां निर्माण कार्यों की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सीईओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों का नियमानुसार मूल्यांकन करने तथा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर प्रचलित नियमों के अनुसार मूल्यांकन राशि में कटौती करने के निर्देश दिए।

इसके बाद ग्राम कोमड़ो में निर्माणाधीन गार्डवाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया।

स्टापडेम मरम्मत और नहर सफाई का लिया जायजा

ग्राम पंचायत किनकेल में स्टॉप डेम मरम्मत और नहर में गाद सफाई कार्य का निरीक्षण के दौरान सीईओ ने आसपास के क्षेत्र में किसानों द्वारा लगाई जाने वाली फसलों की जानकारी ली। साथ ही नहर से सिंचाई के माध्यम से ग्रामीणों एवं किसानों को होने वाले लाभ के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सिंचाई सुविधाओं के बेहतर उपयोग, कृषि गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा जल संरचनाओं के समुचित रखरखाव के महत्व पर जोर दिया।

केरे और देशदेखा में भवन निर्माण किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम केरे में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को आवश्यक तेजी लाते हुए भवन का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, इसके पश्चात  देशदेखा में निर्माणाधीन स्व-सहायता समूह भवन का निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता, निर्धारित तकनीकी मानकों और अन्य आवश्यक पहलुओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सीटोंगा में सीसी रोड की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने ग्राम पंचायत सीटोंगा में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन और सीसी रोड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसी रोड निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किए जाने तथा सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य का तकनीकी मानकों के आधार पर उचित मूल्यांकन करने तथा मूल्यांकन प्रतिवेदन में गुणवत्ता संबंधी कमियों का स्पष्ट उल्लेख करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमानुसार देय राशि में कटौती करने को कहा।



Related News
thumb

खराब परीक्षा परिणाम पर सीईओ सख्त, शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शैक्षणिक प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए खर...


thumb

जशपुर में कृषि को नया जीवन: नारायणपुर में बनेगा स्टॉप डैम, 150 हेक्...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


thumb

जशपुर विधायक राय मुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन ...

छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत से मुलाकात की और उनका कुशल...


thumb

सेवा संकल्प अभियान : महतारी वंदन योजना से महिलाएं बनीं सक्षम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना ...


thumb

विशेष समाधान शिविर में 81 पेंशन और वेतन निर्धारण मामलों का ऑन-द-स्प...

जिले में लंबे समय से लंबित वेतन निर्धारण और पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, क...