स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्मक बदलाव

Posted On:- 2026-10-17




राजनांदगांव  (वीएनएस)।  स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नियमित कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव में स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रतिदिन घर-घर जाकर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था में सुधार आने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी  आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में भी कचरा फेंक देते थे, जिससे गंदगी फैलती थी। अब स्वच्छता दीदियों द्वारा नियमित रूप से कचरा एकत्र किया जा रहा है। इससे नालियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा होने की समस्या में कमी आई है और वार्ड की साफ-सफाई में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इसी वार्ड की निवासी श्रीमती कीरगंगा भुआर्य भी नियमित कचरा संग्रहण से हो रहे बदलाव से प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि पहले लोग कचरा खुले में फेंक देते थे, लेकिन अब स्वच्छता वाहन के माध्यम से प्रतिदिन कचरा संग्रहण होने से इस स्थिति में काफी सुधार आया है। नियमित सफाई से मोहल्ले का वातावरण पहले की तुलना में अधिक स्वच्छ बना है। स्वच्छता दीदियों की नियमित सेवाओं से नगर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। साथ ही नागरिकों में कचरे का उचित निपटान करने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की भावना विकसित हो रही है।  आकाश सिंह एवं श्रीमती कीरगंगा भुआर्य सहित अन्य नागरिकों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता व्यवस्था में हो रहे सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नियमित कचरा संग्रहण से नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...