बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने के लिए मिली आर्थिक सहायता

Posted On:- 2026-10-17




राजनांदगांव  (वीएनएस)।  हाथकरघा विभाग द्वारा संचालित बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना बुनकरों को सुरक्षित आवास एवं कार्यस्थल की सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रही है। योजना अंतर्गत आवासविहीन बुनकरों तथा कच्चे एवं छोटे मकानों में रहने वाले बुनकरों को आवास सह वर्कशेड निर्माण के लिए प्रति हितग्राही 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर वार्ड क्रमांक 13 निवासी श्रीमती लोकेश्वरी साहू  सांई बुनकर समिति की सदस्य हैं। उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के पहले उनका परिवार कच्चे मकान में निवास करता था। जहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें आर्थिक सहायता मिलने पर पक्के मकान का निर्माण कराया और बुनाई कार्य के लिए मशीन भी स्थापित की। उन्हें अब आवास के साथ बुनाई कार्य के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है। मशीन स्थापित होने से उनका उत्पादन भी सुचारू रूप से हो रहा है। योजना से मिली सहायता ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ बुनकरी कार्य को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है। श्रीमती लोकेश्वरी साहू ने बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना के तहत पक्का आवास बनाने के लिए मिली आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से पक्का मकान और बुनाई कार्य के लिए मशीन की सुविधा मिली है, जिससे उन्हें काफी राहत मिली है।



Related News
thumb

उन्नत उपकरण सहायता से मिन यादव के बुनकरी कार्य को मिली नई गति

श्रीमती प्रेमिन यादव ने बताया कि नई मशीन मिलने से अब पहले की तुलना में सुविधाजनक तरीके से बुनकरी का कार्य कर पा रही हैं। इससे उत्पादन बेहतर हुआ है ...


thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 से अजय वैष्णव का पक्के मकान का ...

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्य...


thumb

बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना से लोकेश्वरी साहू को पक्का आवास बनाने क...

उन्हें हाथकरघा विभाग की बुनकर आवास सह वर्कशेड योजना अंतर्गत आवास निर्माण के लिए 2 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। आवास निर्माण के...


thumb

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से उत्तम कुमार जमूरिया को मिला व्यवसाय व...

उत्तम कुमार जमूरिया सीएससी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता छो...


thumb

स्वच्छ भारत मिशन से डोंगरगांव में स्वच्छता व्यवस्था में आया सकारात्...

नगर पालिका परिषद् डोंगरगांव के वार्ड क्रमांक 1 निवासी आकाश सिंह ने बताया कि पहले नालियों और आसपास के स्थानों पर कचरा जमा हो जाता था। लोग खुले में ...