मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री अश्मिता बख्शी पौराणिक थिएटर नाटक 'शिव शक्ति- एक दिव्य प्रसंग कथा' में माता सती की मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। अभिनेत्री का कहना है कि वह खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इस नाटक में माता सती जैसा शक्तिशाली किरदार निभाने का मौका मिला।
अभिनेत्री अश्मिता बख्शी ने अपने नाटक के बारे में बात करते हुए बताया उनके रंगमंच में दर्शकों को तीन अलग-अलग युग के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा, देखिए, 'शिव शक्ति- एक दिव्य प्रसंग कथा' मेरा पहला पौराणिक प्रोजेक्ट है और जब मैं कहती हूं कि इसे एक नए नजरिए से दिखाया जा रहा है, तो आप सिर्फ एक कहानी नहीं देखेंगे। आप पौराणिक कथाओं के तीन अलग-अलग युग देखेंगे। इसका संगीत भी बहुत खूबसूरत है। गाने, कोरियोग्राफी, लेखन और निर्देशन- सब कुछ, मेरी समझ से, शानदार है। कुल मिलाकर मुझे लगता है कि यह नाटक मेरे लिए एक बहुत ही अलग और समृद्ध अनुभव होने वाला है।
अभिनेत्री ने नाटक में माता सती का किरदार निभाने के अनुभव को शेयर करते हुए कहा, मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे मां शक्ति का किरदार निभाने का अवसर मिला। जब मुझे इस किरदार को निभाने का मौका मिला, तो मुझे लगा कि मैं धन्य हो गई, क्योंकि शक्ति, सती और पार्वती सभी माताएं हैं। क्योंकि जिस तरह से इसे लिखा और निर्देशित किया गया है, हमें शायद पता भी नहीं चलेगा कि हमने कितनी सहजता से इन तीन युगों को निभा दिया। मेरे लिए ये पौराणिक कथा का पहला अनुभव है, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
‘लिग्गी’ से दर्शकों के बीच पहचान बनाने से लेकर ‘निशानची’ में अपने अभिनय के लिए सराहना हासिल करने और ‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से लोगों का द...
रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश स्टारर रामायणम् के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च ने X पर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट की नई लहर पैदा कर दी है।
जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, जिसे उमेश बिष्ट द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।
लव फिल्म्स की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है