चेन्नई (वीएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने रिलीज के शुरुआती दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने दुनियाभर में 210.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बृहस्पतिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
पहले दिन 125 करोड़ से ज्यादा की कमाई
फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 125.25 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म ने 85.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का वैश्विक कलेक्शन 210.65 करोड़ रुपये पहुंच गया। भारत में फिल्म की कुल कमाई 113.65 करोड़ रुपये बताई गई है।
नेल्सन दिलीपकुमार ने संभाली निर्देशन की कमान
‘जेलर 2’ का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है। उन्होंने ही वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का निर्देशन भी किया था। फिल्म का निर्माण कलानिधि ने सन पिक्चर्स के बैनर तले किया है, जबकि इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
रजनीकांत के साथ कई बड़े कलाकार
फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजारामूडु अहम भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही मोहनलाल और शिव राजकुमार सहित कई कलाकार विशेष भूमिकाओं में नजर आते हैं।
पहली फिल्म की कहानी मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द
पहली फिल्म ‘जेलर’ की कहानी सेवानिवृत्त जेलर मुथुवेल पांडियन के इर्द-गिर्द घूमती है। नौकरी छोड़ने के बाद वह अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण जीवन बिताता है। हालांकि, मूर्ति तस्करी गिरोह की जांच कर रहा उसका ईमानदार पुलिस अधिकारी बेटा लापता हो जाता है और उसे मृत मान लिया जाता है। इसके बाद पांडियन की जिंदगी में घटनाएं नया मोड़ लेती हैं।
अभिनेत्री अश्मिता बख्शी पौराणिक थिएटर नाटक 'शिव शक्ति- एक दिव्य प्रसंग कथा' में माता सती की मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं।
‘लिग्गी’ से दर्शकों के बीच पहचान बनाने से लेकर ‘निशानची’ में अपने अभिनय के लिए सराहना हासिल करने और ‘मुसाफिर कैफे’ में सुधा के किरदार से लोगों का द...
रणबीर कपूर और रॉकिंग स्टार यश स्टारर रामायणम् के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च ने X पर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट की नई लहर पैदा कर दी है।
जान्हवी कपूर, श्रीलीला और सिद्धार्थ गुप्ता अनटाइटल्ड थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, जिसे उमेश बिष्ट द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है।
लव फिल्म्स की आगामी रोमांटिक कॉमेडी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के नए पोस्टर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है