वाशिंगटन (वीएनएस)। अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रेस सचिव केटी जकारिया को पद से हटा दिया है। उन्हें बीते हफ्ते ही व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्त किया गया था। केवल 5 दिन में ही जकारिया को हटा दिया गया है। उन्हें कैरोलिन लेविट की जगह प्रेस सचिव बनाया गया था। नियुक्ति के बाद से ही जकारिया विवादों में घिरी थी। उनके वकील होने के दावे पर भी खूब विवाद हुआ था।
अपनी पहली ब्रीफिंग के बाद ही जकारिया की आलोचना होने लगी थी। वे इस दौरान असहज दिखीं और राष्ट्रपति की उपलब्धियों का बखान करते हुए हिचकिचाती हुई नजर आईं। उन्होंने केवल 14 मिनट में ही ब्रीफिंग खत्म कर दी और केवल 3 पत्रकारों से सवाल लिए। ये सभी पत्रकार रूढ़िवादी या ट्रंप समर्थक माने जाने वाले मीडिया से थे।
हालांकि, जकारिया ने कहा कि राष्ट्रपति को ज्यादा समय देने के लिए उन्होंने ब्रीफिंग छोटी रखी। जकारिया लंबे समय से खुद को वकील बताती रही हैं। अपने सोशल मीडिया बायो में भी उन्होंने खुद को 'पत्नी, मां और वकील' बताया है।
हालांकि, स्वतंत्र जांच आउटलेट 'पॉपुलर इंफॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने अमेरिका के किसी भी राज्य से बार परीक्षा पास की है या वे किसी बार की सदस्य हैं। वे कैलिफोर्निया बार परीक्षा में भी फेल हो चुकी हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों को निशाना बनाने वाले एक नए कानून के तहत दंडात्मक शुल्क (टैरिफ) लागू कर दिया है।
अमेरिका के ओरेगन राज्य में गुरुवार को एक प्राइमरी स्कूल में हुई गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा हो गया। शहर की दीर कॉलोनी इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से 28 विद्यार्थियों और एक शिक्षिका की मौत हो गई है।
यूनिसेफ की डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हनान सुलेमान ने भारत में लड़कियों के सशक्तीकरण की स्थिति में हुए सुधार की तारीफ की है
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका चाहे तो अभी ईरान में अपनी सैन्य भागीदारी खत्म कर सकता है, अगर पक्की गारंटी मिल जाए कि ईरान भविष्...