घायल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव: दाएं पैर में चोट, सिम्स में किया गया उपचार

Posted On:- 2026-10-17




बिलासपुर/रायपुर (वीएनएस)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर जिले के लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गए। चोट लगने के बाद वे बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। उनके दाएं पैर में चोट आई है। एहतियात के तौर पर पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा गया है।

सिम्स में हुआ उपचार, चोट गंभीर नहीं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सिम्स अस्पताल में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दाएं पैर में कच्चा प्लास्टर किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, उनके पैर में लगी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। एहतियातन प्लास्टर बांधा गया है।

निर्धारित कार्यक्रम किए गए निरस्त
चोटिल होने के बाद उप मुख्यमंत्री के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। फिलहाल उनके उपचार और स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार चोट गंभीर नहीं बताई गई है।

हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी का इंतजार
अरुण साव को चोट किस तरह लगी, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, उनके निर्धारित कार्यक्रम दोबारा कब से शुरू होंगे, इस संबंध में भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

chhattisgarh news, Bilaspur news,



Related News
thumb

बिना निराकरण बंद कीं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, PWD के 13 अधिकारिय...

सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग ने 13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटि...


thumb

विश्व खाद्य दिवस पर सुधा ओपन स्कूल में जागरूकता सत्र

विश्व खाद्य दिवस पर 16 अक्टूबर को अमासिवनी स्थित सुधा ओपन स्कूल में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और खाद्य अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित...


thumb

पीएम जनमन आवास योजना से बसंती का पक्के घर का सपना हुआ साकार

जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के पक्के मकान का सपना प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से साकार हो रहा है। योजना का लाभ मिलने से वर्षों स...


thumb

पैसों के लेन-देन से लेकर आय, जाति-निवास प्रमाण पत्र संबंधी ऑनलाइन क...

ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और नागरिकों को उनके गांव में ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अटल डिजिटल सुविधा केंद...


thumb

विशेष लेख : आजीविका के नए अवसरों से मजबूत हो रहा सरगुजा

ग्रामीण विकास का वास्तविक अर्थ केवल सुविधाओं का विस्तार नहीं, बल्कि लोगों को आजीविका के बेहतर साधन उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने क...