प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से धुएं से मिली मुक्ति, अब समय पर बन रहा बच्चों का खाना

Posted On:- 2026-10-17




जशपुर जिले में 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को मिला प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ

जशपुरनगर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे से निकलने वाले धुएं से राहत मिल रही है। साथ ही खाना बनाने में लगने वाला समय भी कम हो रहा है, जिससे वे परिवार और बच्चों की बेहतर देखभाल कर पा रही हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जिले के पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड की ग्राम पंचायत देवीडड़ गांव निवासी अंजू निराली प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित हुई हैं। गैस कनेक्शन मिलने से उनकी रसोई में बड़ा बदलाव आया है और अब वे बच्चों के लिए समय पर भोजन तैयार कर पा रही हैं।

लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मिली राहत

हितग्राही अंजू निराली तिर्की ने बताया कि पहले उन्हें लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था। चूल्हे से निकलने वाले धुएं के कारण आंखों में जलन होती थी और सांस लेने में भी परेशानी होती थी। खाना बनाने में अधिक समय लगता था, जिसके कारण बच्चों के लिए समय पर भोजन तैयार करना भी मुश्किल हो जाता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है। गैस मिलने से अब चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिल गई है। मैं बच्चों के लिए समय पर खाना बनाकर उन्हें स्कूल भेज पाती हूं। मेरी रसोई भी अब साफ-सुथरी रहती है।

समय की बचत के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार

गैस चूल्हे पर खाना बनाने से समय की बचत होती है। रसोई में धुआं कम होने से वातावरण स्वच्छ रहता है और चूल्हे के धुएं से होने वाली परेशानियों से भी राहत मिली है। अब वे घरेलू कामकाज को पहले की तुलना में आसानी से पूरा कर पा रही हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल गैस कनेक्शन मिलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने रसोई में सुविधा बढ़ाने, समय बचाने और परिवार की देखभाल के लिए अधिक समय उपलब्ध कराने में मदद की है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1 लाख 54 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिला है। योजना का उद्देश्य पात्र परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं के कारण होने वाली परेशानियों को कम करना है। योजना से लाभान्वित अंजू निराला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।