बर्गाव में 'नशा मुक्त युवा' पहल: नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट में युवाओं को किया गया प्रेरित

Posted On:- 2026-10-17




जशपुरनगर (वीएनएस)। मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगांव, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़ में नशामुक्त युवा विषय पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (पड़ोस युवा संसद) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत के विवेकानंद यूथ क्लब एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक हेमराज सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से MY Bharat पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित वीडियो दिखाकर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगा राम भगत  ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में नशे के प्रति नहीं, बल्कि पढ़ाई, अनुशासन और अपने सपनों को पूरा करने के प्रति जुनून होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुशासन एवं संस्कार ही व्यक्ति की असली पहचान हैं। युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी विजय सहाय एवं अरविंद सिंह उपस्थित रहे।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डॉ. विवेक कुजूर एवं डॉ. दीपक साहू ने नशामुक्त जीवन, मानसिक तनाव से बचाव तथा स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य जेंडर राम मांझी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सच्चिदानंद यादव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एवं समापन मेरा युवा भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजीव कुमार भगत एवं हरी भगत द्वारा किया गया। नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।



Related News
thumb

बच्चों के पोषण, शिक्षा और संस्कार निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं...

सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...


thumb

मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया मतदान के प्...

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...


thumb

मातृत्व के सफर में सहारा बनी प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, परिव...

गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...


thumb

अब बच्चों के दस्तावेज बनवाने के लिए बार-बार नहीं जाना पड़ता शासकीय क...

बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...


thumb

योजना की राशि से घर और बच्चों की जरूरतें पूरी करने में मिलती है मदद...

घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...


thumb

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से खेती को मिला सहारा, साहूकारों से ...

विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।