कोरिया (वीएनएस)। सीमित खेती और मजदूरी से छह सदस्यों के परिवार का भरण-पोषण करने वाले बिहारीलाल के लिए पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में ही आमदनी खर्च हो जाती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण से मिले सहयोग ने उनकी यह चिंता दूर की है। आज वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में सुरक्षित और सुकून भरा जीवन बिता रहे हैं।
जनपद पंचायत सोनहत की ग्राम पंचायत सलगंवाकला निवासी बिहारीलाल के पास खेती की जमीन बहुत कम है। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से वर्षभर मिलने वाली मजदूरी पर निर्भर है। सीमित आय और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वे चाहकर भी पक्का मकान बनाने के लिए राशि नहीं जुटा पाते थे।
’योजना के सहयोग और परिवार की मेहनत से बना घर’
विगत वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण की पात्रता सूची में बिहारीलाल का नाम शामिल हुआ। योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिलने पर उन्होंने मकान का निर्माण शुरू किया। परिवार के सदस्यों ने भी मेहनत की और मिलकर अपना पक्का आवास तैयार कर लिया।
पक्का मकान बनने से परिवार को मौसम की परेशानियों से राहत मिली है। अब बारिश और ठंड में सुरक्षित रहने की चिंता कम हुई है। जिस घर का निर्माण कभी अपनी सामर्थ्य से बाहर लगता था, उसी घर में आज पूरा परिवार साथ रह रहा है।
’रोजीरोटी चलाना कठिन था, मकान कैसे बनाते’
बिहारीलाल मुस्कुराते हुए बताते हैं कि मजदूरी की कमाई से छह सदस्यों के परिवार की रोजीरोटी चलाना ही कठिन था। ऐसे में पक्का मकान बनाने के बारे में सोच नहीं पाते थे। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता ने उनके लिए यह संभव कर दिया। वे कहते हैं कि अब परिवार को किसी भी मौसम में सुरक्षा की चिंता नहीं रहती।
बिहारीलाल का परिवार पक्की छत मिलने से राहत महसूस कर रहा है। योजना से मिला सहयोग उनके लिए सुरक्षित आशियाने के साथ जीवन में स्थिरता और सुकून का आधार बना है।
सेवा संकल्प अभियान के समापन अवसर पर आज सीएसईबी स्थित शासकीय आवास में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यक कर(आबकारी), श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कोर...
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (सेजेस), हाई स्कूल पोलमी में आज मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों...
गर्भावस्था के दौरान मां के बेहतर स्वास्थ्य और नवजात के समुचित पोषण के लिए आर्थिक सहयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री मातृत्व वं...
बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने में पहले अभिभावकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। आने-जाने में समय और धन ...
घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए महिलाओं के लिए अपनी जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहयोग मिलना काफी मायने रखता...
विकासखंड के ग्राम कोलगा निवासी किसान शांति लाल राठिया पिता परि राम राठिया सीमित कृषि भूमि पर खेती कर अपने आठ सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण करते हैं।