शासकीय उद्यान रोपणी लालपुर में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण संपन्न

Posted On:- 2026-10-20




60 कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सीखी आधुनिक उद्यानिकी तकनीकें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (वीएनएस)। राज्य पोषित योजना के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा शासकीय उद्यान रोपणी लालपुर, विकासखंड गौरेला में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक संचालक उद्यानिकी डॉ. कमलेश दीवान के मार्गदर्शन में बीते शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण में 60 कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत कम करना, फसलों की गुणवत्ता बढ़ाना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना रहा। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अर्जुन सिंह मरावी ने ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग, उन्नत सब्जी उत्पादन तथा जल संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी। उद्यान प्रभारी ठाकुर मुकुंद माधव सिंह ने कोकोपीट एवं खाद के मिश्रण से गुणवत्तायुक्त पौध (थरहा) तैयार करने तथा फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक उपाय बताए। प्रशिक्षण के दौरान आम के पौधों में ग्राफ्टिंग (कलम बांधना) तथा लीची एवं नींबू के पौधों में गुटी बांधने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने स्वयं इन तकनीकों का अभ्यास भी किया।

            प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में मशरूम उत्पादन, अतिरिक्त आय के अवसरों तथा उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। एआईसी के जिला समन्वयक विमल चौधरी ने उद्यानिकी फसलों के बीमा, फसल जोखिम से सुरक्षा एवं बीमा योजनाओं के लाभों की जानकारी देते हुए पात्र कृषकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि स्थायी समिति गौरेला की सभापति श्रीमती सीता मुकेश सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती सविता राठौर, ग्राम पंचायत लालपुर की सरपंच श्रीमती इंदरनिया बाई एवं वरिष्ठ नागरिक पप्पू नरवरिया उपस्थित थे। अतिथियों ने कृषकों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी अर्जुन सिंह मरावी ने आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण से कृषकों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को उद्यानिकी आधारित आजीविका एवं आय संवर्धन की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।



Related News
thumb

विनय-विवेक के बिना धन और यौवन व्यर्थ : मुनि संवेगरत्न सागर

विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराध...


thumb

पंडरी में गौसेवा और जैविक खेती प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाट...


thumb

राज्यपाल डेका ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


thumb

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने सड़क पर उतरे एनसीसी, स्काउट ग...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “सड़क सुरक्षा समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम न केवल अपनी, बल्क...


thumb

बच्चों के पोषण, देखभाल और शिक्षा का एकीकृत केंद्र बन रहे ‘लइका घर’

लइका घर, आंगनबाड़ी और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों के विकास को निरंतरता मिलेगी तथा उन्हें प्रारंभ से ही शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेग...


thumb

स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी जिला प्रदेश में अव्वल

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का विधिवत अभिलेख उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने...