मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम ने 400 विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Posted On:- 2026-10-22




रायपुर (वीएनएस)। मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम ने 18 अक्टूबर को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सम्मान समारोह आयोजित कर 400 बच्चों-बच्चियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पत्रिका का विमोचन किया गया और टॉपर्स को मेडल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मान देना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

मेहनत, लगन और सकारात्मक सोच पर जोर
कार्यक्रम में नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च के निदेशक, शिक्षाविद्, शोधकर्ता एवं लेखक डॉ. मोहम्मद रिजवान प्रेरक मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और मेहनत व लगन से लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने आत्मनियंत्रण, सकारात्मक सोच और परिवार के मार्गदर्शन को भी सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किया प्रेरित
समारोह की अध्यक्षता नागपुर के प्रो. मो. अय्यूब खान ने की, जबकि भिलाई के डॉ. जावेद रिजवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्रीमती फरहीन और मुस्कान अग्रवाल ने भी शिक्षा के महत्व पर विचार रखे।

फोरम के पदाधिकारी और नागरिक रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन सैयद अकील ने किया। समारोह में फोरम के अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव आबिद खान, शफीक मुबारक गौरी, नजर हुसैनी, जफर अजमद, रफीक, अंसार, अकरम, रजा, हशीम, राशिद सिबली और मूसा भाई सहित फोरम के संस्थापक सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वैदिक न्यूज चैनल की प्रबंध निदेशक सैय्यद सलमा सहित शहर के नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया गया।



Related News
thumb

मतदाता सूची में युवाओं का नाम जोड़ने डोर टू डोर पहुंच रहे बीएलओ

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेना जमील के मार्गदर्शन में जिले में पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची मे...


thumb

युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जानी संसदीय कार्यप्रणाली...

शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने युवा सांसद के रू...


thumb

3147 करोड़ का भारतमाला परियोजना, फोरलेन सड़क से छह घंटे में पूरा होगा...

जशपुर जिले में महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब साकार रूप लेने लगा है। इस सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से जशपुर से प्रदेश की राजधानी रायपुर का सफर...


thumb

पशुधन सुरक्षा और स्वास्थ्य संवर्धन की मिसाल बनीं पशु सखी बिमला बाई

कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में पशुधन विकास विभाग, जिला जशपुर द्वारा पशुपालकों को बेह...


thumb

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पहारु राम का पक्का घर बनाने का सपना...

प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों क...


thumb

बस्तर ओलंपिक 2026 के पंजीयन की अंतिम तिथि 30 तक, युवाओं तक जानकारी ...

बस्तर संभाग के युवाओं को खेल के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर उपलब...