युवा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जानी संसदीय कार्यप्रणाली व लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्व

Posted On:- 2026-10-22




सूरजपुर (वीएनएस)। शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में युवा सांसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने युवा सांसद के रूप में विकसित भारत 2047 के संकल्पों को साकार करने के लिए विभिन्न विषयों शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अनुसंधान, रोजगार और जलवायु परिवर्तन के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर अपने विचार रखे। 

विद्यार्थियों ने युवा संसद के माध्यम से संसदीय कार्यप्रणाली, प्रश्नकाल, विचार-विमर्श एवं प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान सेवा संकल्प, शिक्षा, रोजगार, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने, स्वच्छता बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी, तार्किक विचार-विमर्श, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सेवा के महत्व से परिचित कराया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त प्रभारी प्राचार्य रंजीत कुमार सातपुते के मार्गदर्शन एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक धीरेंद्र कुमार जायसवाल के संरक्षण में आयोजित हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक रामनिवास पटेल, महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं तथा कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

महिला आजीविका क्लस्टरों में विभागीय अभिसरण शुरू : सरकारी योजनाओं से...

सरगुजा जिले में लखपति दीदियों की आय बढ़ाने और आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभागीय अभिसरण बैठकों की शुरुआत 22 अक्टूबर से हुई।


thumb

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पांच सं...

23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से लगभग 600 खिलाड़ी, खे...


thumb

कृषि व संबद्ध विभागों की संभागीय समीक्षा बैठक, खरीफ 2026 के नतीजों ...

राज्य शासन के कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की संभागीय बैठक आयोजित की गई।


thumb

मुख्यमंत्री साय के संभावित गढ़फुलझर आगमन को लेकर कलेक्टर लंगेह ने कि...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 24 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है।


thumb

स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, क्लीनिक सील, एक्सपायर...

मुख्यमंत्री जनदर्शन पोर्टल पर प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग, राजस्व प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सरायपाली के झिलमि...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2 नवम्बर को, कलेक्टर लंगेह ने राज्योत्सव की तैय...

छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त निर्देशानुसार विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर ‘‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’’ के थीम पर राज्यो...