अम्बिकापुर (वीएनएस)। 23 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से लगभग 600 खिलाड़ी, खेल अधिकारी एवं कर्मचारी अंबिकापुर पहुंच चुके हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने आए प्रतिभागियों के स्वागत और उनकी सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
अंबिकापुर पहुंचने पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आवास व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। बाहर से आए प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवास, भोजन एवं परिवहन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नोडल अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा के निर्देश पर प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे नोडल अधिकारियों ने आवास एवं परिवहन व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों एवं खेल अधिकारियों को सुचारु सुविधाएं मिल सकें।
अधिकारियों ने व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा खिलाड़ियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए शिक्षा विभाग की टीम लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।
कल होगा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबिकापुर के क्रीड़ांगन में होगा। प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन एवं सॉफ्ट बॉल टेनिस की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
राज्य के पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों के बीच होने वाली इन स्पर्धाओं से खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करने के साथ संबंधित ...
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग जिले में कीटनाशकों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की सघन निगरानी कर रहा है।
खरीफ सीजन की उपलब्धियों की समीक्षा और रबी की आगामी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्ष...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर बिलासपुर में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स...
दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक-21) के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने की...
जिले में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा ल...