महासमुंद (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 24 अक्टूबर को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत गढ़फुलझर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। रामचंडी 2026 के अवसर पर बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अधिकारियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल रणेश्वर रामचंडी मंदिर एवं परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक तैयारियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर कोलता समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना प्रस्तावित है। साथ ही बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज रायपुर के अध्यक्ष गिरधारी साहू अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद संबलपुर लोकसभा ओड़िशा, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार धमेंद्र प्रधान, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, सासंद महासमुंद रूपकुमारी चैधरी, विधायक बसना डाॅ सम्पत अग्रवाल शामिल होंगे। इसी तरह विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, विधायक सरायपाली चातुरीनंद, विधायक रायपुर पुरन्दर मिश्रा एवं पूर्व विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह शामिल होंगे।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला कोषालय का छमाही निरीक्षण किया। उन्होंने डबल लॉक व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करने के साथ संबंधित ...
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग जिले में कीटनाशकों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की सघन निगरानी कर रहा है।
खरीफ सीजन की उपलब्धियों की समीक्षा और रबी की आगामी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्ष...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर बिलासपुर में बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स...
दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक-21) के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन का कार्य क्षेत्रीय आवागमन को बेहतर बनाने की...
जिले में स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा ल...