बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा भी दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 6 कारण

Posted On:- 2026-10-23




जानें कैसे रखें हार्ट हेल्दी

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से ही दिल कमजोर नहीं होता है। गोरखपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट-कार्डियोलॉजी डॉक्टर प्रियंका सिंह, बता रही हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा किन वजहों से आपका हार्ट कमजोर हो सकता है? 

बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा किन वजहों से हो सकता है हार्ट अटैक:

ब्लड प्रेशर - हार्ट कमजोर होएं के पीछे हाई बीपी भी एक बहुत बड़ी वजह है। लंबे समय तक हाई बीपी की वजह से धमनियों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे हार्ट को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए, समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच करवाना और इसे नियंत्रित रखना दिल की लंबी उम्र के लिए ज़रूरी है।

ब्लड शुगर -  डायबिटीज या बॉर्डरलाइन शुगर होने पर हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ग्लूकोज का बढ़ा हुआ स्तर रक्त वाहिकाओं को कमजोर कर सकता है। इसलिए, सिर्फ कोलेस्ट्रॉल की चिंता करने के बजाय ब्लड शुगर के स्तर पर भी नजर रखना बेहद जरूरी है।

नींद की कमी- कम सोने या खराब स्लीप पैटर्न के कारण शरीर में तनाव के हॉर्मोन बढ़ते हैं और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक असर पड़ता है। रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी और गुणवत्तापूर्ण नींद लेना दिल को रीचार्ज करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए एक अचूक उपाय है।

सुस्त जीवनशैली - सुस्त या आरामदेह जीवनशैली दिल की मांसपेशियों को कमजोर बना सकती है। नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग या तेज कदमों से वॉक न करने पर शरीर में कैलोरी और चर्बी जमा होने लगती है, जो मोटापे और दिल की बीमारियों को न्योता देती है। 

तंबाकू और सिगरेट- तंबाकू या सिगरेट का सेवन दिल की सेहत के लिए सबसे बड़े और घातक खतरों में से एक है। इसमें मौजूद हानिकारक रसायन धमनियों को संकुचित करते हैं, रक्त के थक्के जमाने में मदद करते हैं और हृदय तक ऑक्सीजन की आपूर्ति को बाधित करते हैं। इसलिए दिल को सुरक्षित रखना है, तो तंबाकू उत्पादों से पूरी तरह दूरी बनाना सबसे जरूरी कदम है।



Related News
thumb

चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान?

चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...



thumb

घरेलू उपाय देंगे सर्दी-जुकाम से राहत

इन दिनों कई लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। आजकल जुकाम बुखार और कई बीमारियों से पीडित लोग घर-घर में दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों की नाक बंद हो रही ह...


thumb

सर्दियों में मॉर्निंग वॉक से पहले रखें कुछ खास बात बातों का ख्याल

मॉर्निंग वॉक इसलिए भी जरूरी है कि क्योंकि इसमें शरीर में जमा खराब और एक्सट्रा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलता है। इसमें मांसपेशियों को खूब इस्तेमाल होता है...


thumb

फायदेमंद है अजवाइन, हींग और काला नमक का सेवन

पेट दर्द में ये तीनों ही चीजें कारगर तरीके से काम आती हैं। दरअसल, ये तीनों एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि पेट दर्द से आराम दिलाते हैं। ये ...