गरियाबंद (वीएनएस)। पंचायत उपचुनाव 2026 के तहत गरियाबंद जिले की 22 ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है। जारी सूची के अनुसार, जिले में कुल 22 पद रिक्त हैं, जिनमें 21 पंच पद और एक सरपंच पद शामिल है। रिक्त पदों वाली ग्राम पंचायतों में गरियाबंद विकासखंड की हरदी, पोटिया, छिंदौला, मरदाकला और धवलपुरडीह शामिल हैं। छुरा विकासखंड की करकरा, कुरूद, खरखरा और बोडराबांधा-ब, फिंगेश्वर विकासखंड की कुम्ही, बरभाठा और अरण, मैनपुर विकासखंड की सगड़ा, काण्डेकेला, तौरेंगा, मैनपुरखुर्द, कुल्हाड़ीघाट, जांगड़ा और सरईपानी तथा देवभोग विकासखंड की कुहीमाल, कुम्हड़ईकला और कोसमकानी ग्राम पंचायतों में भी रिक्त पद हैं। इन 22 ग्राम पंचायतों में कुहीमाल ग्राम पंचायत में सरपंच का एक पद रिक्त है, जबकि शेष 21 ग्राम पंचायतों में पंच के पद रिक्त हैं।
30 अक्टूबर तक मतदाता सूची में दावा आपत्ति आमंत्रित -
निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया। मतदाता सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 3 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। सहकारिता विभाग के ...
इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की ...
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के समापन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर से रवाना हुईं। इस अवसर पर राज्यपाल रमे...
इस गरिमामयी अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद महेश कश्यप, उपाध्यक्ष बलराम मांझी, फरसपाल के मांझी अर्जुन मांझी, हमीरगढ़ के मा...
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने माँ दंतेश्वरी, माँ मावली और बस्तर अंचल के समस्त ग्राम देवी-देवताओं को नमन करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर...
इसके अतिरिक्त आईआईएम रायपुर के प्रबंधन विकास केंद्र में जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना प्रबंधकों का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया ...