भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

Posted On:- 2026-10-24




भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुधार कराने हेतु आवेदन करें।

लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अतः सभी नागरिकों से आग्रह है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आगामी निकाय चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, शिफ्टिंग या विलोपन हेतु बूथ लेवल ऑफिसर (बी एल ओ) या अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करें।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...