15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

Posted On:- 2026-10-24




दर्जनभर से ज्यादा नोटिस के बाद रिसाली निगम की कार्रवाई, तीन दुकानों को हटाया

रिसाली (वीएनएस)। वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा। शुक्रवार को नगर पालिक निगम रिसाली के राजस्व विभाग ने बेदखली अभियान चलाकर तीन दुकानों को हटाया। कार्रवाई के दौरान शुरुआत में विरोध हुआ, लेकिन नेवई पुलिस की मध्यस्थता के बाद दुकानें खाली कराई गईं और अतिक्रमण हटाया गया।

एक साल से दी जा रही थी समझाइश
निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने करीब एक साल पहले अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वालों को स्वयं कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। कई बार कार्यालय बुलाकर समझाइश भी दी गई, लेकिन चिकन कार्नर, सैलून और इलेक्ट्रिक दुकान के संचालकों ने दुकानें नहीं हटाईं। इसके बाद राजस्व विभाग के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पहले दुकानों से सामान निकालने का अवसर दिया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दर्जनभर से अधिक नोटिस का भी नहीं हुआ असर
वार्ड 13 की पार्षद विधि यादव और स्थानीय नागरिक पिछले दो वर्षों से बंद रास्ते को खुलवाने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया था। निगम प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को दर्जनभर से अधिक नोटिस जारी किए, लेकिन इसके बावजूद दुकानें संचालित होती रहीं।

अतिक्रमण हटने से बचेगा समय
मैत्री गार्डन चौक से वार्ड 13 तक नहर किनारे आम रास्ता बना हुआ है। निगम ने इस मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण कराया है, लेकिन अतिक्रमण के कारण करीब 50 मीटर हिस्से का काम अधूरा था। अब रास्ता खाली होने से शेष सीसी रोड का निर्माण पूरा हो सकेगा। इससे क्षेत्र के नागरिकों को कम दूरी तय कर मैत्री गार्डन चौक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...


thumb

भिलाई निगम चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रारंभ

गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।