मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को बनाया हेड कोच

Posted On:- 2026-10-24




मुंबई (वीएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। एमआई ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोलार्ड को हेड कोच नियुक्त किए जाने की घोषणा की। पोलार्ड पिछले 16 साल से टीम से जुड़े हुए हैं। कीरोन पोलार्ड 22 साल की उम्र में 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। फ्रेंचाइजी को 5 बार चैंपियन बनाने में पोलार्ड ने गेंद और बल्ले से बड़ी भूमिका निभाई है। 2022 तक वह टीम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में जुड़े थे। इसी सीजन उन्होंने लीग से संन्यास लिया और फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था।

पिछले 4 सीजन बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करने के बाद पोलार्ड की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए फ्रेंचाइजी ने उन्हें मुख्य कोच नियुक्त कर दिया। पोलार्ड की हेड कोच के रूप में नियुक्ति एमआई टीम प्रबंधन के उन पर भरोसे को दिखाती है। एमआई का हेड कोच नियुक्त किए जाने के बाद पोलार्ड ने कहा, मुंबई इंडियंस के हेड कोच का रोल निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। एमआई मेरी जिंदगी और करियर का एक बड़ा हिस्सा रहा है। इस टीम, खिलाड़ियों और पलटन के साथ मेरा जो रिश्ता है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

एक खिलाड़ी और फिर एक कोच के तौर पर इस सफर का अनुभव करने के बाद, मैं समझता हूं कि मुंबई इंडियंस किस चीज के लिए जानी जाती है और ब्लू एंड गोल्ड को रिप्रेजेंट करने के साथ क्या जिम्मेदारी आती है। मैं नीता अंबानी, आकाश अंबानी और पूरे एमआई परिवार का मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रगुजार हूं।



Related News
thumb

भारत ने पहले रोमांचक T20 मैच में न्यूजीलैंड को में 4 विकेट से हराया

यहां खेले गए पहले T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। कीवियों के 225 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने संजू सैमसन के 67 र...


thumb

एशियन पैरा गेम्स: शीतल देवी ने कंपाउंड इवेंट में जीता गोल्ड

शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम...


thumb

हार्दिक पंड्या की जगह कोई नहीं ले सकता, नमन वेस्टइंडीज सीरीज की खोज...

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि टीम इंडिया कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने की कोशिश में थोड़ा बहक जाती है। ...


thumb

भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हरा दिया।


thumb

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी

अपनी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वनडे विश्व कप 2025 का चैंपियन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ दी है।