मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम गढ़फुलझर, रामचंडी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted On:- 2026-10-24




रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।

मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम गढ़फुलझर स्थित रामचंडी मंदिर पहुंचकर मां रणेश्वर रामचंडी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां रामचंडी से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति के साथ प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक पुरन्दर मिश्रा, विधायक संपत अग्रवाल सहित बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज के पदाधिकारी, समाजजन उपस्थित थे।



Related News
thumb

बल्क परचेस निर्णय से आवासीय योजनाओं को गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...


thumb

850 श्रद्धालु जगन्नाथ पुरी, लिंगराज व कोणार्क मंदिर दर्शन के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...


thumb

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य बने अभिषेक टंडन

भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है


thumb

15 साल से बंद रास्ता अतिक्रमण मुक्त, जल्द शुरू होगा आवागमन

वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।


thumb

गदा चौक शराब भट्टी हटाने की मांग, जनहित संघर्ष समिति ने निगम कमिश्न...

सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...