कृषि महाविद्यालय सुरगी में रक्तदान शिविर संपन्न, 33 यूनिट रक्त संग्रहित

Posted On:- 2026-10-24




राजनांदगांव (वीएनएस)। पंडित शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालाजी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

अधिष्ठाता डॉ. विनम्रता जैन ने शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मानव सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं परोपकार की भावना को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर रक्तदान महादान के संदेश को सार्थक किया। शिविर में बालाजी ब्लड बैंक की टीम, सभी रक्तदाताओं, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्य उपस्थित थे।



Related News
thumb

एसईसीएल परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, पुनर्वास और मूलभूत सु...

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...


thumb

ऑफलाइन जारी नहीं होगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडलेपार पोर्टल से भेजना...

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...


thumb

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ कार्य करें ...

जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...


thumb

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी 163 उपार्जन केंद्रों में ...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...


thumb

एच.आई.वी. सघन प्रचार-प्रसार अभियान के तहत विकासखण्ड साजा में हुआ जन...

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...


thumb

बैठक 26 को

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गय...