बालोद (वीएनएस)। जिले में किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने तथा रबी मौसम में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषि विभाग गुरूर विकासखण्ड द्वारा द्विफसली योजना के अंतर्गत ग्राम नवागांव में कृषक हितग्राही मूलक कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को उन्नत किस्म के सरसों बीज के मिनीकिट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य एकल फसल प्रणाली के स्थान पर किसानों को द्विफसली पद्धति अपनाने और तिलहन उत्पादन की ओर अग्रसर करना है।
उन्नत बीज से बढ़ेगा उत्पादन और आमदनी
कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषकों को उन्नत बीज के महत्व, खेत की तैयारी तथा बोआई की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि द्विफसली योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण सरसों बीज की खेती करने से कम लागत और सीमित सिंचाई में भी बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इससे न केवल किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी, बल्कि क्षेत्र में तिलहन फसलों का रकबा भी बढ़ेगा।
ग्राम नवागांव में आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने शासन की इस योजना के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए समय पर उन्नत बीज प्राप्त होने पर हर्ष जताया। कृषि अमले ने कृषकों से संतुलित खाद प्रबंधन और आधुनिक कृषि विधियों को अपनाकर समृद्ध किसान बनने का आह्वान किया।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गय...