बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुलभ और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल जनसेवा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के ग्राम कतेली निवासी जोगेंद्र वर्मा को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से राजपत्र में नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने से बड़ी सुविधा मिली है।
ऑनलाइन प्रक्रिया से मिली राहत, समय और धन की हुई बचत
ग्राम कतेली, तहसील एवं जिला बेमेतरा निवासी जोगेंद्र वर्मा ने राजपत्र में अपने नाम परिवर्तन के प्रकाशन के लिए तहसील कार्यालय बेमेतरा में आवेदन प्रस्तुत किया था। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हुई और उन्हें बेमेतरा से ही राजपत्र में नाम परिवर्तन की सुविधा प्राप्त हुई। इससे उन्हें अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली तथा समय और धन की बचत हुई।
जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि घर के नजदीक शासकीय सेवा उपलब्ध होने से प्रक्रिया काफी सुविधाजनक रही। डिजिटल माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के कारण उन्हें आवश्यक कार्य के लिए दूर जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
सभी दस्तावेजों में एक समान नाम रखने में मिलेगी सुविधा
जोगेंद्र वर्मा ने बताया कि राजपत्र में नाम परिवर्तन के प्रकाशन के बाद वे आधार कार्ड, शैक्षणिक दस्तावेजों, वित्तीय दस्तावेजों, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों में नाम संबंधी सुधार करवा सकेंगे। इससे सभी दस्तावेजों में एक समान नाम रखने में सुविधा होगी और शासकीय योजनाओं तथा अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में नाम संबंधी विसंगतियों के कारण होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने इस सुविधा के लिए *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन बेमेतरा तथा संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दिया।* उन्होंने कहा कि इस तरह की जनसुविधाएं आम नागरिकों के लिए राहतकारी हैं और शासन की सेवाओं को जनता के करीब लाने में सहायक हैं।
सेवा सेतु : सुशासन और जनसुविधा की प्रभावी पहल
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को नागरिकों के नजदीक पहुंचाने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा समय और धन की बचत सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता है और नागरिकों को सुविधाजनक तरीके से सेवाएं प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
जोगेंद्र वर्मा का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि डिजिटल जनसेवाएं आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार।
सेवा सेतु – जनसेवा का सशक्त माध्यम, सुविधा सबके लिए।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की बैठक लेकर कोरबा जिले में संचालित एसईसीएल की कोरबा, कुसमुंडा...
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मेडलेपार (डमकस्म्ंच्त्) पोर्टल के प्रभावी क्रिय...
जिले में शांति, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सि...
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने आज कलेक्टोरेट में संबंधित विभागीय अधिकारियों की समीक...
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे इ...
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गय...