प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण

Posted On:- 2026-10-24




न्यायालय भवन, आवंटित भूमि एवं न्यायिक कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवास का लिया जायजा

मोहला (वीएनएस)। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजनांदगांव  विजय कुमार ने गुरुवार को व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा न्यायालय भवन, अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था, नेटवर्क सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम मोहला सुश्री शुभांगी गुप्ता, जिला न्यायालय की न्यायालय अधीक्षक एवं वरिष्ठ कोर्ट मैनेजर श्रीमती इति जायसवाल उजवने भी उपस्थित रहीं।

         निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं कार्य पूर्णता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। इसके साथ ही पुराने न्यायालय परिसर तथा ग्राम में स्थित नवीन अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय भवन में अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था, नेटवर्क सुविधा और सोलर पैनल की शिफ्टिंग से जुड़ी समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

        इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  अविनाश कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंबागढ़ चौकी श्रीमती मंजू लता सिन्हा तथा न्यायालय अधीक्षक  सुशील तिवारी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...


thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...