28 अक्टूबर को मोहला में जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन

Posted On:- 2026-10-24




मोहला (वीएनएस)। जिले के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को समय 1 बजे स्वर्गीय लाल श्याम शाह नवीन महाविद्यालय, मोहला में आयोजित होगा।

       शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। साथ ही प्रतिभाशाली प्रतिभागियों एवं दलों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा।

      राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 1 से 7 दिसंबर 2026 के मध्य दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में जिला बिलासपुर में प्रस्तावित है। जिला स्तरीय आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिले के इच्छुक युवा इस आयोजन में भाग लेने के लिए पंजीयन कराकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।



Related News
thumb

दीपावली पर अस्थायी पटाखा दुकान लगाने के लिए 23 अक्टूबर से 4 नवंबर त...

इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...


thumb

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने व्यवहार न्यायालय अंबागढ़ चौकी का ...

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने ग्राम कान्हे में जिला न्यायालय अंबागढ़ चौकी के लिए आवंटित भूमि तथा न्यायाल...


thumb

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर कलेक्टर श...

कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी च...


thumb

कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और...

एनकॉर्ड की बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं उनके अवैध कारोबार पर नियंत्रण के संबंध में समीक्षा की गई। स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों...


thumb

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में दूसरा नेत्रदान, परिजनों ने पेश क...

नेत्रदान की प्रक्रिया 22 अक्टूबर 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोटाटोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला से संबंधित स्वास्थ्य अमले ...