डायबिटीज में क्या खाना सही और किससे करना चाहिए परहेज?

Posted On:- 2026-10-25




डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि खाने-पीने की चीजें ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती हैं। ऐस में अक्सर इसके मरीजों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज होने पर कौन-से फूड्स खाना फायदेमंद है और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अलग-अलग फूड्स को रैंकिंग दी है और बताया है कि डायबिटीज में कौन-से विकल्प बेहतर हैं और किन चीजों को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।

डायबिटीज में क्या खाना सही और किससे करना चाहिए परहेज?

अंडा और पनीर: अंडा और पनीर खाने से शुगर बिल्कुल भी नहीं बढ़ता है डॉक्टर सलीम ने इन फूड्स को दस में से दस नंबर दिए हैं।

दही: डॉक्टर सलीम कहते हैं कि दही में मौजूद प्रोटीन और फैट शुगर एब्ज़ोर्प्शन को स्लो करते हैं इसलिए उन्होंने उसे दस में से आठ नंबर दिए हैं।

ओट्स: डॉक्टर सलीम के मुताबिक, ओट्स भी डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आप फ्लेवर वाले या इंस्टेंट ओट्स का सेवन करते हैं तो फायदे की जगह आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए वो ज़्यादा फायदे के लिए प्लेन ओट्स के सेवन की सलाह देते हैं।

केला और गेहूं की रोटी : केला वैसे तो हेल्दी फल है लेकिन शुगर के मरीजों के लिए इसका सेवन ज़्यादा फायदेमंद नहीं है क्योंकि यह ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है। वहीं, गेहूं की रोटी भी चावल से ज़्यादा फायदेमंद है लेकिन ये भी आपके ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। डॉक्टर सलीम ने दोनों फूड्स को दस में से पांच नंबर दिया है।

ब्राउन ब्रेड: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि ब्राऊन ब्रेड ज़्यादातर रिफाइंड आटा यानी मैदे से ही बनाया जाता है। इसमें ब्राउन कलर मिलाया जाता है जो तेजी से आपके शुगर को स्पाइक कर सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में से चार नंबर दिया है।

तरबूज: डॉक्टर सलीम ज़ैदी के मुताबिक़, तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। हालांकि, इसमें पाने की मात्रा भी ज़्यादा है इसलिए कभी कभार इसका थोड़ा सेवन किया जा सकता है। डॉक्टर ने इसे दस में से चार नंबर दिया है।

सफेद चावल और आम: डॉक्टर सलीम ज़ैदी कहते हैं कि चावल और आम का सेवन डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इन दोनों को डॉक्टर ने दस में से इन नंबर दिया है।




Related News
thumb

रोजाना एक लहसुन खाने से क्या होता है, डॉक्टर ने गिनाए कई बेहतरीन फा...

भारतीय किचन में लहसुन का इस्तेमाल दाल से लेकर सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजाना लहसुन की एक कली खाने से ...


thumb

जोड़ों की सेहत के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, दर्द और अकड़न...

अगर आप भी आर्थराइटिस या जॉइंट में दर्द की समस्या से परेशान हैं तो, सूजन और अकड़न की समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इस स्थिति में आप...


thumb

सर्दी खांसी से छुटकारा दिलाने में कितनी असरदार मानी जाती है अदरक-तु...

बदलते मौसम में सर्दी, खांसी और गले में खराश की समस्या आम है। इससे बचने के लिए लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग देसी घरेलू नुस्खे भी अपनाते ...


thumb

चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान?

चाय में मौजूद टैनिन चाय को डार्क कलर और उसे स्वाद में कड़क बनाते हैं। वैसे तो ये तुरंत एनर्जी को बूस्ट करते हैं लेकिन कुछ देर बाद उतनी ही जल्दी लो ड...


thumb

बैड कोलेस्ट्रॉल के अलावा भी दिल को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये 6 कारण

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का का मतलब है आपके दिल की धमिकयों में ब्लॉकेज की वजह से उसका कमजोर होना। लेकिन क्या आप जानते हैं सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉ...