रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की एक दुकान में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंची है। एहतियातन के तौर पर आसपास के कई दुकानों को पुलिस ने बंद करवा दिया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है। फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर माॅल के पीछे स्थित होम डेकोरेशन की दुकान में आज दोपहर आग लग गई। आग दुकान के चौथे माले पर लगी। आगजनी की सूचना जैसे ही दुकान में मौजूद कर्मचारियों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी तत्काल बाहर निकले और इसकी जानकारी पुलिस व दमकल की टीम को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस और अग्निशमन दल की गाड़ियां पहुंची है।
बता दें कि आज रविवार और दीपावली का त्योहार नजदीक होने की वजह से पंडरी की दुकानों में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ है। इसी बीच अचानक डेकोरेशन की दुकान के चौथे माले में अचानक धुआँ उठने लगा। देखते ही देखते आग भीषण हो गई और आसपास मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। पुलिस की टीम ने एतियातन के तौर पर आसपास की दुकानों में मौजूद ग्राहकों को बाहर निकाल कर दुकानों को बंद करवा दिया है। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व लोगों का जमावड़ा है। वहीं, फायर बिग्रेड की टीम युद्ध स्तर पर आग बुझाने में जुटी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श...
भिलाई नगर निगम के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
जैन समाज के चारों दादा गुरुदेव के जीवन, साधना और चमत्कारिक प्रसंगों को नाट्य रूपांतरण के जरिए जीवंत करने के लिए 25 अक्टूबर को टैगोर नगर स्थित पटवा ...
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी कलात्मक एवं ...
इच्छुक आवेदक विस्फोटक नियम, 2008 के प्रावधानों एवं निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक आवेदन प्रस्...