रायपुर(वीएनएस)।26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, सॉफ्टबॉल और टेनिस सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में खिलाडि़यों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के परिणाम भी सामने आए हैं।
सॉफ्टबॉल में बिलासपुर और रायपुर का शानदार प्रदर्शन
सॉफ्टबॉल के 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर प्रथम, बिलासपुर द्वितीय और दुर्ग तृतीय स्थान पर रहा। 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और दुर्ग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बैडमिंटन में दुर्ग और रायपुर ने मारी बाजी
बैडमिंटन के 17 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग संभाग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और बिलासपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर प्रथम, दुर्ग द्वितीय और सरगुजा तृतीय स्थान पर रहा। वहीं 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय और सरगुजा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
फुटबॉल मुकाबलों में दिखा रोमांच
फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाडि़यों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा और सर्वजनि के बीच हुए मुकाबले में सरगुजा ने जीत दर्ज की। वहीं बस्तर और दुर्ग के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में बस्तर संभाग ने जीत हासिल की।
खिलाडि़यों की सुविधाओं पर अधिकारियों की नजर
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार खेल गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। खिलाडि़यों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जा रहा है। वहीं जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी भी मैदान में पहुंचकर खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।
राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। विभिन्न संभागों के खिलाडि़यों के बीच हो रहे मुकाबले खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की मिसाल पेश कर रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...
बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्द...
।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...