धान के बदले अन्य फसलें लगाने पर मिलेगी 15,000 रुपए तक की सहायता राशि

Posted On:- 2026-10-25





रायपुर(वीएनएस)।बालोद कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले के किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण (अन्य फसलों की खेती) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’कृषक उन्नति योजना’ के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यदि किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 31 अक्टूबर 2026 तक अपना पंजीकरण अवश्य करा लें।
किसानों के लिए मुख्य आकर्षण एवं मिलने वाली सहायता राशि
धान के स्थान पर अन्य फसल लेने पर खरीफ वर्ष 2026 में धान के स्थान पर कोई अन्य खरीफ फसल लगाते हैं, तो उन किसान को 15,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि दी जाएगी। जो किसान पहले से ही दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास की खेती कर रहे हैं, उन्हें 10,000 रुपए प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को इस योजना की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से भेजी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है, सभी किसान अपने क्षेत्र की निकटतम सेवा सहकारी समिति के माध्यम से एकीकृत किसान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों से अपील की गई है कि वे बिना देर किए, 31 अक्टूबर से पहले अपनी सेवा सहकारी समिति में जाकर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं और योजना का पूरा लाभ उठाएं।



Related News
thumb

सूरजपुर:निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं...



thumb

वीबी जीरामजी योजना से दीपावली से पूर्व 90 श्रमिकों को मिल रहा काम

।वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बघेली में सामुदायिक उपयोग हेतु परकोलेशन टैंक बघेली भाठा का निर्माण कार्य प्रगतिरत...


thumb

अम्बिकापुर:26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों ...

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाडि़यों का उत्साह और मेहनत देखने को मिल रही है। निर्धारित खेल मैदानों में खिलाड़ी अनुशासन के साथ अप...


thumb

'मन की बात’ लोकशक्ति की आराधना और देशवासियों से संवाद का सशक्त माध्...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सिद्धार्थ शंभू ...