विशेष लोक अदालत : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा नीता यादव द्वारा ली गई बैठक

Posted On:- 2026-10-26




कोरबा (वीएनएस)। 21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय कटघोरा और करतला के न्यायाधीशगण की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। आगामी विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 व नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्ररकणों को चिन्हाकिंत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा प्रकरणों में पक्षकारों को सूचित कर प्री-सिटिंग के माध्यम से प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किये जाने पर जोर दिया गया है तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी विशेष लोक अदालत व नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है तथा न्यायाधीशगण को विशेष लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायालयीन प्रक्रियाओं में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा सु़ मयुरा गुप्ता ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के आधार पर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी किये जाना सुनिश्चित किया जा रहा है तथा संबंधित विभागो को भी पत्राचार किया जा चुका है। कु0 डिम्पल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा बताया गया है कि स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु बैंक व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्तागणों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जावेगी। जिससे अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।



Related News
thumb

जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप 3 नवंबर को कवर्धा में

विकसित भारत युवा संसद 2027 के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद चौंपियनशिप का आयोजन 3 नवंबर 2026 को शासकीय पीजी महाविद्यालय, कवर्धा में किया जाएगा। मे...


thumb

वीबी जीरामजी योजना से ग्राम पंचायत बघेली में जल संरक्षण एवं ग्रामीण...

ग्राम पंचायत बघेली में वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित परकोलेशन टैंक निर्माण कार्य के सफल क्रियान्वयन में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत ...


thumb

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

उपसरपंच खिलेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि पूर्व में पक्की सड़क के अभाव में गांव के इस हिस्से में किसी भी चारपहिया वाहन या एंबुलेंस के आने में समस्या...


thumb

26वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम...

फुटबॉल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। सरगुजा और सर्वजनि के बीच हुए मुकाबले में सरगुजा ने जीत दर्ज की। वहीं बस्तर और द...


thumb

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया...

मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की अध्यक्षता में नगर निगम के तीन प्रमुख मार्गों पर स्थापित नवीन स्ट्रीट ...